Delhi: मणिपुर के छात्रों को चाकू मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

दिल्ली के विजय नगर में दो मणिपुरी छात्रों पर चाकू से हमला हुआ, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में CCTV और कॉल रिकॉर्ड की मदद ली गई, चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने विजय नगर इलाके में पूर्वोत्तर के दो छात्रों पर चाकू से हमला करने के मामले में एक किशोर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

police arrested three accused in delhi

एक किशोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक यह घटना 31 जुलाई को सुबह लगभग चार बजे घटी, जब पीड़ित जेरी और शेफर्ड एक दुकान से पानी खरीद रहे थे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, "मोटरसाइकिल सवार चार लोग कथित तौर पर उनके पास आए और झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने जैरी के पेट में और शेफर्ड को चाकू मार दिया। दोनों को उनके एक दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया।" उन्होंने बताया कि पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पीड़ित मणिपुर के निवासी हैं और पढ़ाई के लिए दिल्ली में रहे रहे हैं।

End of Feed