Delhi News: दिल्ली पुलिस को 18 मई की रात एक बड़ी सफलता मिली। 18 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल AATS टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दो हथियारबंद डकैती के मामले भी दर्ज हैं और उस पर कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
75 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
नॉर्थ वेस्ट जिले के DCP भीष्म सिंह ने बताया कि 18 मई, शनिवार की रात, पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी शालीमार बाग स्थित हैदरपुर नहर के पास अपने साथियों से मिलने आएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जब काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और बिना किसी नुकसान के आरोपी को दबोच लिया। फायरिंग में एक गोली हेड कांस्टेबल परविंदर की बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान अरविंद कश्यप निवासी मेरठ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने दिल्ली के केशवपुरम और UP के मुजफ्फरनगर में हुई हथियारबंद लूट में अपनी संलिप्तता कबूल की।पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल दो जिंदा कारतूस, दो खोखे एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है अरविंद कश्यप के खिलाफ दिल्ली और यूपी में 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और डकैती शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
