दिल्ली

Delhi Encounter: एनकाउंटर के बाद 75 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कम से कम 18 मामलों में आरोपी

दिल्ली पुलिस को शनिवार की रात एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शालीमार बाग इलाके से मुठभेड़ के बाद एक 75 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्तौल, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

Image

75 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली पुलिस को 18 मई की रात एक बड़ी सफलता मिली। 18 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल AATS टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दो हथियारबंद डकैती के मामले भी दर्ज हैं और उस पर कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नॉर्थ वेस्ट जिले के DCP भीष्म सिंह ने बताया कि 18 मई, शनिवार की रात, पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी शालीमार बाग स्थित हैदरपुर नहर के पास अपने साथियों से मिलने आएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जब काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और बिना किसी नुकसान के आरोपी को दबोच लिया। फायरिंग में एक गोली हेड कांस्टेबल परविंदर की बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान अरविंद कश्यप निवासी मेरठ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने दिल्ली के केशवपुरम और UP के मुजफ्फरनगर में हुई हथियारबंद लूट में अपनी संलिप्तता कबूल की।पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल दो जिंदा कारतूस, दो खोखे एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है अरविंद कश्यप के खिलाफ दिल्ली और यूपी में 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और डकैती शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!