High Alert in Delhi: CAA लागू होने के बाद हाई अलर्ट पर दिल्ली, संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा कड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 12, 2024, 09:53 AM IST

CAA, High Alert in Delhi: सीएए लागू किए जाने के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही 43 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान भी की गई है। जहां पर अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

CAA, High Alert in Delhi: केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA), 2019 लागू किए जाने के बाद दिल्ली के अनेक हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।इसके साथ ही शहर के उत्तर पूर्वी भाग और शाहीन बाग, जामिया नगर एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 11 दिसंबर, 2019 को संसद में पारित हुआ था। इसके बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे।

Delhi on high alert

दिल्ली में हाई अलर्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

दिल्ली में 43 संवेदनशील इलाके

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग इलाकों में 2019-20 में कई महीने तक सीएए विरोधी प्रदर्शन हुए थे। उत्तर पूर्व दिल्ली में 2020 की शुरुआत में इस कानून को लेकर सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं भी देखी गईं। जिनमें 53 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा घायल हो गए। केंद्र सरकार ने सोमवार को सीएए के नियमों की अधिसूचना जारी कर दी। इसके मद्देनजर पुलिस ने उत्तर पूर्व जिले में 43 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की है। इनमें सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, खजूरी खास और सीमापुरी शामिल हैं।

End of Feed