Delhi: छत से गिरी युवती की अस्पताल में मौत, परिवार ने आरोपी तौफीक पर लगाए गंभीर इल्जाम

Delhi News Today (दिल्ली की खबर): नई दिल्ली के ज्योति नगर में 18 वर्षीय नेहा की मौत ने इलाके को दहला दिया। परिजनों का आरोप है कि तौफीक नामक युवक ने नेहा को पांचवीं मंजिल से धक्का देकर हत्या की है। आरोपी फरार है और पुलिस जांच में जुटी है। इलाके में तनाव के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Delhi News: नई दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 18 साल की युवती नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। पांचवीं मंजिल से फेंकी गई नेहा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, आरोपी तौफीक ने नेहा को छत से नीचे धक्का दे दिया था।

neha taufiq.

मृतका नेहा की फाइल फोटो

नेहा की मां ने लगाए ये आरोप

पुलिस को जांच के दौरान कई सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान तौफीक के रूप हुई। जानकारी के मुताबिक तौफीक पहले से छत पर बैठा हुआ था, हालांकि हत्या का कारण फिलहाल साफ नहीं है। परिवार का दावा है कि नेहा और तौफीक एक-दूसरे को लगभग तीन साल से जानते थे और नेहा उसे भाई की तरह मानती थी, राखी भी बांधती थी। नेहा की मां ने कहा कि पिछले तौफीक की नेहा की गलत नजर थी। धक्का देने से पहले उसने नेहा का गला भी दबाया था। वैसे तो तौफीक नेहा को अपनी बहन मानता था, उससे राखी बंधवाता था लेकिन नेहा की मां का कहना है कि बहुत दिनों से उसकी नेहा पर बुरी नजर थी और लगातार धमकी दे रहा था।

End of Feed