दिल्‍ली की कई सड़कों पर 18 से 21 तक प्रभावित रहेगा यातायात, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, रखें ध्‍यान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 11:53 PM IST

Delhi News: राजधानी दिल्‍ली की कई प्रमुख सड़कों पर आगामी 18 से 21 अक्‍टूबर के बीच यातायात व्‍यवस्‍था प्रभावित रहेगा। दरअसल, प्रगति मैदान में इंटरपोल का एक कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें 195 देशों के प्रतिनिध भाग लेने जा रहा है। इस वजह से मध्‍य दिल्‍ली की कई सड़कों पर रूट डायवर्ड रहेगा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. प्रगति मैदान में चार दिन होगा इंटरपोल का कार्यक्रम
  2. जनपथ, अशोक रोड और बाराखंभा रोड पर रूट डायवर्जन
  3. मध्‍य दिल्‍ली के दर्जनों सड़कों पर यातायात रहेगा प्रभावित

राजधानी दिल्ली के लोगों पर आने वाले सप्‍ताह भारी पड़ने वाला है। यहां पर आगामी सप्‍ताह कई आयोजन व कार्यक्रम होने वाले हैं, जिसकी वजह से 18 से 21 अक्‍टूबर तक कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा। सबसे ज्‍यादा मध्य दिल्ली का यातायात प्रभावित रहेगा। इस संबंध में दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर लोगों को इन सड़कों पर सफर करने से बचने की सलाह दी गई है। अगर आप किसी भी तरह की यातायात समस्‍या से बचना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले पुलिस के इस एडवायजरी पर जरूर ध्यान दें ले।

DELHI TRAFFIC

मध्‍य दिल्‍ली के दर्जनों सड़कों पर यातायात रहेगा प्रभावित

दरअसल, दिल्ली के प्रगति मैदान में 18 अक्‍टूबर से इंटरपोल का कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह आयोजन 21 अक्टूबर तक होगा। जिसकी वजह से मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने एडवाइजरी में इन तारीखों के दौरान कुछ रास्तों पर सफर करने से परहेज करने का सुझाव देते हुए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने का कहा गया है। इस डायवर्जन की वजह से सबसे ज्‍यादा परेशानी गाजियाबाद और मेरठ से आने वाले वाहन चालकों को हो सकती है।

End of Feed