Delhi: केजरीवाल सरकार की सौगात, 450 तरह की मेडिकल जांच 1 जनवरी से मुफ्त

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 11:58 AM IST

Delhi News: दिल्ली सरकार अपने अस्पतालों और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 1 जनवरी से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त करने की सुविधा देने जा रही है। इन स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर आने वाले मरीज नए साल से डॉक्‍टर की पर्ची पर निजी लैब में मुफ्त मेडिकल जांच करा सकेंगे। इसके बदले उन्‍हें किसी तरह का शुल्‍क नहीं देना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली के सभी अस्‍पतालों और स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में मुफ्त होगी जांच
  • अभी मोहल्‍ला क्लीनिक पर होती है करीब 212 तरह की जांच
  • यह सुविधा शुरू होने से हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत


Delhi Mohalla Clinic: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार नए साल से दिल्‍लीवासियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। आम लोगों को फ्री बिजली-पानी की सुविधा देने के बाद अब सरकार दिल्‍ली के लोगों को 450 तरह की मेडिकल जांच निशुल्क देने जा रही है। लोगों को यह सुविधा 1 जनवरी 2023 से मिलने लगेगी। निजी डायग्नोस्टिक लैब के सहयोग से मरीजों को यह सुविधा दिल्ली सरकार के सभी सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक में दी जाएगा। लोगों को यह सुविधा देने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैबों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने बीमारियों की जांच के लिए डायग्नोस्टिक लैबों के माध्यम से यह योजना बनाई है।

mohalla clinic

दिल्‍ली में स्थित एक मोहल्‍ला क्लीनिक

बता दें कि, वर्तमान समय में दिल्ली के अंदर चल रहे मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों को 212 तरह की जांच सुविधा दी जाती है, लेकिन यहां के डिस्पेंसरियों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को यह सुविधाएं नहीं मिल पाती है। इन जगहों पर 15 से 20 तरह की जांच ही हो पाती है, बाकी की मेडिकल जांच के लिए इन्हें निजी लैब की तरफ रूख करना पड़ता है। अब दिल्ली सरकार एक जनवरी से सभी जगहों पर 450 तरह की मेडिकल जांच की सुविधा देगी। लोग अपने घर के नजदीक ही इन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे।

End of Feed