Delhi News: ज्योति नगर इलाके में दो गुटों में जमकर चाकूबाजी, चार युवक जख्मी, एक गंभीर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 01:54 PM IST

Delhi Crime: नॉर्थ ईस्ट इलाके में स्थित ज्योति नगर इलाके में चाकूबाजी की एक घटना में चार युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, चार से पांच आरोपियों ने दो युवकों पर हमला किया था। यह देखकर बीच-बचाव करने आए दो अन्‍य युवकों पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ज्‍योति नगर इलाके के एक पार्क में आरोपियों ने किया हमला
  • पांच आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से बोला हमला
  • बचाव करने आए दो अन्‍य युवकों को भी आरोपियों ने मारा चाकू

Delhi Crime News: राजधानी दिल्‍ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में स्थित ज्योति नगर इलाके में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। लोनी रोड पर स्थित एमआईजी फ्लैट्स के पार्क में दो गुटों के बीच हुई इस घटना में चार युवक घायल हो गए है। इन घायलों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले 19 वर्षी सलमान, 18 वर्षीय अनीश, लोनी के रहने वाले 17 वर्षीय हेमंत और 17 वर्षीय शिवम के तौर पर हुई है। इन घायलों में हेमंत पर चाकू से कई वार किए गए हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चाकूबाजी के इस मामले के मुख्य आरोपी साहिल सब्जीवाला समेत चार युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

knife fighting in delhi

ज्‍योति नगर के पार्क में चाकूबाजी में चार युवक घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस को दिए बयान में घायल सलमान ने बताया कि, वह परिवार के साथ नंद नगरी बी-ब्लॉक में रहता है और पास के ही एक सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसने बताया कि, बीती शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त अनीस और अन्य दोस्त के साथ कपड़े लेने के लिए अशोक नगर गया था। घायल सलमान ने बताया कि, मार्केट से आने के बाद वह और अनीश ईस्ट लोनी रोड स्थित पार्क में बैठ गए। वहीं पर दो लड़के (हिमांशु और शिवम) बैठे थे।

End of Feed