Delhi: दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में पुलिस को एक लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान ध्रुव के रूप में हई है। मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी समेत तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां फोर्ड कार में एक लाश मिली। यह मामला आत्महत्या का है यह मर्डर का इसे लेकर अभी जांच चल रही है। पुलिस को कार के अंदर कई जगहों पर खून के निशान भी मिले हैं।
दिल्ली के नेहरू प्लेस में कार मिली लाश
कार में मिले खून के निशान
नेहरु प्लेस इलाके में कार में युवक की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार ध्रुव मयूर विहार के दयानंद कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को कार के अंदर कई जगहों पर खून के निशान भी मिले हैं। मार्केट में आने जाने वालों की नजर कार पर पड़ी तो पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बात पुलिस मौके पर पहुंची। कार का अंदर से लॉक थी।
7 साल के बेटे का पिता था शख्स
जानकारी के अनुसार वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। मृतक की शादी हो चुकी थी और उसका 7 साल का एक बेटा भी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
