Weather Updates: Delhi-NCR में शुक्रवार को बारिश होगी या नहीं? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Updates: दिल्ली में गुरुवार की सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे दिनभर मौसम कूल-कूल बना रहा और लोगों ने गर्मी से राहत पाई। इसी बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर अपडेट जारी किया है। पढ़ें दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा।

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। दिन की शुरुआत बारिश के साथ होने ही मौसम सुहाना बना रहा। वहीं, नोएडा में उमस पड़ी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही सुबह-सुबह बारिश होने से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi ncr Weather Updates

फाइल फोटो।

दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग के अनुसार, राजधानी में गुरुवार सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक 10.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज दिन में बारिश होने की संभावना जताई थी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया था।

End of Feed