Delhi-NCR Weather Update : राजधानी में उमस ने किया बेहाल, जानिए- अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हल्‍की बूंदाबांदी के बीच नमी रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 35 एवं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Delhi-NCR Weather Update : राजधानी में जून की शुरुआत होते ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि, इस बीच कुछ हिस्‍सों में हल्की बूंदाबादी तो वहीं कुछ दूसरे हिस्‍सों में तेज धूप निकली हुई देखी गई। इससे एक बार फिर उमस में इजाफा हो गया है। रविवार को जहां बादलों की आवाजाही के कारण हल्‍की धूप रही वहीं, धूप ने भी दिल्‍लीवासियों को उमस का अहसास कराया। बता दें कि, कम तापमान के बीच नमी काफी ज्‍यादा रही, इससे हीट इंडेक्स 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। बताया जा रहा है कि, मौसम के मिजाज सोमवार को भी इसी तरह रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण देश के कई हिस्‍सों में ऐसे बदलाव देखने को मिले हैं।

​Delhi-NCR Weather Update, Delhi Weather News, Delhi Weather Update

दिल्‍ली में परेशान करेगी गर्मी। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हल्‍की बूंदाबांदी के बीच नमी रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 35 एवं न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। छह जून को ऐसे मौसम से निजात मिलेगी, लेकिन गर्मी का सितम शुरू हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 7 जून को अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी तो वहीं, जिससे ये 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह से 8 जून को भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और ये 39 डिग्री पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मानें तो, 9 और 10 जून को काफी ज्‍यादा गर्मी का अहसास करना पड़ सकता है, क्‍यों‍कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

End of Feed