Delhi-NCR 8 Din Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। तेज बारिश और हवाओं के झोकों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को ऐसे ही खुशनुमा मौसम का नजारा देखने को मिलेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 12 और 13 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
भीषण गर्मी मिली से मिली निजात
एनसीआर में हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिल गई है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। ऐसे ही 9 अगस्त और 10 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना रहेगा।
11 और 12 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दौरान तूफान के साथ बारिश की संभावना ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिर कर 25 डिग्री पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि तेज बारिश के चलते एनसीआर में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। देर रात तक दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई दिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
