Delhi-NCR मे अगले तीन दिनों का मौसम कैसा रहेगा? क्या IMD ने जारी किया हैं बारिश का अलर्ट?

Delhi-NCR Weather for next three days: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गई। इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। आज दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले दो दिन घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Delhi-NCR Weather for next three days: दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश मॉनसून की याद दिला रही है। पिछले दो दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। आज भी राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। साथ ही ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट भी आई है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 1997 में 71.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दिसंबर में साल 1997 से 2024 तक इतनी बारिश पहले कभी नहीं हुई। सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक यहां 31.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा मौसम रहेगा आइए जानते हैं:

Rain (2)

सांकेतिक फोटो

दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बारिश होने की आशंका है। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। जिसका मतलब है कि यहां गंभीर मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। इसमें पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, महरौली, छतरपुर, आयानगर, डेरामंडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर जैसे इलाके शामिल हैं। नोएडा और मानेसर में भी हल्की से लेकर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

End of Feed