Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, आज भी झूमकर बरसेंगे मेघा; जानें अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी चिपचिपाती गर्मी से लोगों को बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। एनसीआर में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सावन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। लंबे समय से मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों ने अब राहत की सांस ली है। सोमवार को पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे। सुबह उमस के साथ दिन शुरू होने के बाद दोपहर में ठंडी हवाओं के साथ बादल झूमकर बरसने लगे। बारिश होने से उमस भरी गर्मी के जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। दिल्ली के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पिछले दिनों सावन की शुरुआत देशभर में बारिश के साथ होने का अलर्ट जारी कर दिया था। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi-NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार को गाजियाबाद के कई हिस्सों में दोपहर बाद हवाओं के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। ठंडी हवाओं और बारिश से शहर के तापमान में कमी आई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। सोमवार से गाजियाबाद का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच आईएमडी ने मंगलवार यानी 23 जुलाई को गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार, शहर में तेज हवाओं के साथ बदरा झूमकर बरसेंगे। शहर का मौसम बारिश के बाद कूल-कूल हो जाएगा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है।

End of Feed