Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में फिर बढ़ा तापमान, गर्मी से छूटने लगे पसीने; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही थी। लेकिन शनिवार से शहर के तापमान फिर बढ़ने लगा है और गर्मी महसूस हो रही है। वहीं एनसीआर में आने वाले दिनों तापमान और गिरने की संभावना है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने लगे हैं। बीते दिनों शहर का न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम में ठंडक बढ़ने लगी थी। लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। सुबह-शाम की ठंड में भी फर्क देखने को मिल रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान के फिर गिरने की उम्मीद की जा रही है। अनुमान है कि दिवाली तक शहर में सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

गुलाबी ठंड के बीच राजधानी में प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिसे कंट्रोल में लाने के लिए और दिल्ली की आबोहवा को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए ग्रैप लागू कर दिया गया है। जहग-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अभी सर्दियां पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई हैं और दिल्ली का एक्यूआई कहीं खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है तो वहीं कई स्थान ऐसे हैं, जहां मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली में दिवाली से पहले पटाखे पूरी तरह से बैन कर दिए गए हैं। इस बीच बारिश होने की भी कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। आइए अब आपको बताएं दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

End of Feed