Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, इस दिन बारिश के असार, जानें आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने लगी है। यहां लोगों दोपहर में चुभने वाली धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम बदल गया है। ठंड की बजाए यहां अब गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी दिल्ली में गर्मी से दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। यहां तेज खिली धूप अब चुभने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है। अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों में दिल्ली में गर्मी और बढ़ सकती है। लेकिन दिल्लीवालों को अभी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जल्द ही गर्मी से राहत देने के लिए बारिश जो दस्तक देने वाली है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धुंध देखने को मिली। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। दोपहर तक तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम होते ही फिर मौसम सुहावना होने लगेगा और ठंडक का एहसास होगा।

End of Feed