Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे शहरों में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप निकलने से दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर के समय गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। वहीं सुबह और शाम के दौरान मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि तेज हवाएं चलने से फिर एक बार ठंडक बढ़ सकती है। लेकिन तेज धूप के कारण तापमान पर असर कम ही देखने को मिलेगा, तब तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह के समय ठंड महसूस की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होने लगती है। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में फरवरी के दौरान मार्च-अप्रैल वाली गर्मी हो रही है। दोपहर के समय गर्मी से लोगों के पसीने छुट रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज के तापमान की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां भी मार्च वाली गर्मी का एहसास फरवरी महीने में हो होने लगा है। यहां भी न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज इन दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 10 और 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अब बात करें गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 और 26 डिग्री रह सकता है। साथ ही इन जिलों में आज 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दो दिन तेज हवाओं के बाद यहां सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
