दिल्ली

Delhi Mayor Election: दिल्ली में भाजपा की नजर 'महापौर चुनाव' पर, 'ट्रिपल इंजन सरकार' बनाने की कवायद

Delhi Mayor Election: भाजपा नेताओं के अनुसार, महापौर का चुनाव पार्टी को दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए 'ट्रिपल इंजन सरकार' बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

Image

दिल्ली में भाजपा की नजर 'महापौर चुनाव' पर

Delhi Mayor Election News: हाल ही में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद, दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजर महापौर के पद पर है।महापौर के लिए चुनाव अप्रैल में होने हैं।आम आदमी पार्टी (AAP) ने पिछले साल नवंबर में हुए महापौर चुनाव में तीन मतों से जीत हासिल की थी।भाजपा नेताओं ने बुधवार को कहा कि भाजपा आसानी से अपने पार्षद को महापौर बनवा सकती है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 48 सीट जीतने वाली भाजपा के पास दिल्ली नगर निगम में 14 मनोनीत सदस्यों में से 10 होंगे जबकि ‘आप’ के पास चार होंगे। इसके अलावा, ‘आप’ के कई पार्षद नयी सरकार के तहत अपने वार्डों के विकास के लिए भाजपा में आने को तैयार हैं।'

अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम में ‘आप’ के 121 पार्षदों में से तीन ने विधानसभा चुनाव जीता, जबकि भाजपा के 120 पार्षदों में से आठ सदन के लिए चुने गए।नगर निगम के 2022 के चुनावों में, ‘आप’ ने 134 वार्ड में जीत दर्ज की थी, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड में जीत हासिल की थी।

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के सात सांसद, ‘आप’ पार्षदों के पाला बदलने का अनुमान और मनोनीत सदस्य के तौर पर आठ विधायकों के नियुक्त होने से यह स्पष्ट है कि पार्टी महापौर का पद जीतेगी।

उन्होंने कहा, 'आप के कई पार्षद हमसे संपर्क कर चुके हैं, लेकिन हमने उन्हें अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है। नवंबर में हुए महापौर चुनाव में आप के कई पार्षदों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था।'भाजपा लगभग 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर पांच फरवरी को हुए चुनाव में उसने 48 सीट जीती।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article