Weather Today: Delhi-NCR में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कोल्ड वेव से गिरेगा तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। अधिकतर इलाकों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे कम है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को तापमान कुछ गिरावट के साथ 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर के अधिकांश इलाकों में शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को कांपते हुए देखा जा सकता है। हालांकि धूप की तपिश से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ने लगती है।

Delhi Weather (2)

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed