Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां तापमान बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी से राहत मिलने के आसार तो दूर की बात है, यहां मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के पार पहुंच गया है। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए लग रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल में ही लू की स्थिति देखने को मिल रही है। मई-जून में तो दिल्ली-एनसीआर आग की भट्टी बन जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज और आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट
दिल्ली में लू का येलो अलर्ट
दिल्ली में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। यहां तापमान है की तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। पंखों से काम चला रहे लोग अब कूलर की सफाई में जुट गए हैं। ताकि भीषण गर्मी से बचा जा सके। गर्मी, तेज धूप और तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को सिर ढकने की सलाह दी गई है। साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी की बोतल साथ रखने की अपील की गई है।
एनसीआर क्षेत्रों में लू की मार
दिल्ली से सेट गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी जिलों में आज गर्म हवाएं चलेंगी। चिलचिलाती धूप के साथ एनसीआर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब लू का भी सामना करना पड़ेगा। आज तापमान की बात करें को नोएडा और गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान क्रमशः 42 और 41 डिग्री तक जा सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के तापमान की बात करें दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 39 और 40 डिग्री रह सकता है।
तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तीन दिन तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चिलचिलाती धूप के साथ यहां लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। दिन तो दिन अब रातें भी गर्म होने लगी है। अप्रैल में गर्मी के तेवर देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है की मई में दिल्ली-एनसीआर का क्या हाल होने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
