Delhi-NCR Weather Today: आग की भट्टी बना दिल्ली-एनसीआर, लू का अलर्ट जारी, कब होगी राहत की बारिश; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यहां का तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी और लू के डबल अटैक से जूझ रहे हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में जलती-चुभती गर्मी का सितम जारी है। हवाओं की दिशा बदलने के बाद तापमान कम हुआ था, लेकिन उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छूटते हुए दिख रहे हैं। दिल्ली में चिपचिपी गर्मी की शुरुआत होने लगी है। शनिवार को 43 डिग्री के तापमान में लोग अपने-अपने घरों से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे और दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हुए। सुबह और दोपहर के समय दिल्ली के अधिकतर मतदान केंद्रों पर गर्मी का असर देखा गया। दोपहर के समय मतदान के लिए आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम रही। शाम होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी।

Delhi-NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

गुरुवार को चली हवाओं के बाद दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे फिर तापमान बढ़ने लगा। शनिवार को तापमान बढ़कर 43 डिग्री हुआ और आज शहर का तापमान 44 जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान के 47 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। बढ़ते तापमान के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोग लू के थपेड़ों से भी जूझ रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

End of Feed