Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम के मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बारिश के आसार, जानें कब होगी Monsoon की एंट्री

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में डेढ़ महीने की भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद अब कुछ राहत मिली है। पिछले दो दिन से आंधी-बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है। 45-46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ दिल्ली-एनसीआर का तापमान अब 40-41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। दिल्ली के तापमान में 5-6 डिग्री की कमी आई है। गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की राह देख रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 21 जून 2024 को धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। आज, विश्व योग दिवस (International Yoda Day) के अवसर पर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इस सुहावने मौसम में आसपास के क्षेत्र में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

Delhi-NCR Weather Today.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

पिछले दिनों चली हवाओं से न केवल दिन के तापमान में बल्कि रात के तापमान में भी कमी आई है। 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का तापमान अब 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 20 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थ। आज शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

End of Feed