Delhi NCR Weather Today: छूमंतर हुई दिल्ली-एनसीआर की ठंड, अब गर्मी की होगी शुरुआत, जानें आज कैसा रहेगा शहर के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, 17 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की विदाई हो रही है। तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ बना हुआ है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई थी, जिससे शहर का पारा फिर गिरा था और ठंड बढ़ी थी। लेकिन अब सर्दी की विदाई के साथ गर्मी की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर इलाकों का पारा बढ़ेगा। दिन-प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होगी। तेज धूप के चलते दिल्ली और एनसीआर में गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च तक शहरों का तापमान 32 डिग्री तक जाने की संभावना है।

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

चार दिन में तीन डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दोपहर के समय धूप खिली रहती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन में दिल्ली का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने के अनुमान लगाए हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि 19 मार्च और 20 मार्च यानी मंगलवार और बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमशः 12 और 13 रहने की संभावना है। दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

End of Feed