Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर बनेगा आग की भट्टी या मौसम रहेगा सुहावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा शहर का मिजाज

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने के तैयार है। धूल भरी आंधी और बारिश के बाद अब भीषण गर्मी शुरू होने के आसार है। आईएमडी ने इस बीच हीटवेव को लेकर भी सूचना दी है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन इसके साथ ही आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी पड़ने की आशंका भी जाई गई है। गर्मी को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लग रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी गदर मचाने को तैयार है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल...

Delhi Weather Today.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में आज बारिश की संभावना

दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा। बता दें कि दोपहर के समय दिल्ली का तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक जा सकता है वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश होने से शहर के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। लेकिन उसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा। बारिश के बाद मिलने वाली राहत भी लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है। बढ़ते तापमान और आईएमडी की पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर को अभी और भी भीषण गर्मी का सामना करना है।

End of Feed