Delhi-NCR Weather Today: दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत, आज भी बरसेंगे मेघ, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बुधवार को देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान लोगों को राहत मिली है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। देर शाम दिल्ली में बूंदाबांदी के बाद धूल भरी आंधी अपने साथ तेज बारिश लेकर आई। सुबह और दोपहर के समय लू के थपेड़ों से जूझ रहे दिल्ली के लोगों को देर शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। कुछ ही समय में दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शहर का मौसम सुहावना हो गया। बुधवार रात हुई बारिश के बाद गुरुवार की सुबह दिल्ली के लोगों की सुहावने मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल

बुधवार को देर रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदलते मौसम के मिजाज के बीच दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना है। आज शहर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आज शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है।

End of Feed