Delhi NCR Weather Today: खत्म हुआ बारिश का दौर, धूप बढ़ाएगी तपिश, जानें दिनभर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, 04 March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदलने लगा है। दो दिन की बारिश के बाद आज मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो दिन दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चली है, जिसके कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम के समय फिर ठंड महसूस की जाने लगी है। दिल्ली एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब साफ रहेगा। आइए आपको बताएं आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल (Delhi Aaj Ka Mausam)

पिछले दो दिनों से दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ, ओलावृष्टि और हवाओं भी चली है। हवाएं चलने से और बारिश के कारण दिल्ली की हवा और साफ हो गई है। दिल्ली का एक्यूआई 126 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। धूप निकलने से तापमान के बढ़ने की संभावना है। धूप की तपिश से शहर का पारा बढ़ना शुरू होगा। दोपहर तक तापमान बढ़कर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

End of Feed