दिल्ली में लुढ़का तापमान, कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। यहां तापमान गिरता जा रहा है। ठंड से बचने के लिए निवासी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें को दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड पड़ेगी।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में कोहरे के साथ तापमान भी गिरता जा रहा है। अचानक ठंड बढ़ने लगी है। रात के दौरान कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन महसूस होने के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। यहां सुबह-शाम के समय लोग जैकेट और स्वेटर में नजर आ रहे है। लोगों को गर्म कपड़े में देख अब लगने लगा है कि दिल्ली में रजाई-कंबल वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। वहीं राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम बनी हुई है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

End of Feed