दिल्ली

Delhi: रिंग रोड पर डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

राजधानी दिल्ली के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हर देवी के रूप में हुई है। ट्रक जिस दिशा से आया था, वह दिल्ली नगर निगम में कूड़े के काम में इस्तेमाल हो रहा था।

Image

Delhi: रिंग रोड पर डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

दिल्ली: रिंग रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार 47 वर्षीय महिला हर देवी की मौत हो गई। घटना शाम करीब 4 बजे नौरोजी नगर बस स्टैंड के पास हुई। महिला अपने पति श्याम चरण के साथ स्कूटी पर सवार होकर नांगलोई जा रही थी। तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हर देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिससे रिंग रोड पर धौला कुआं जाने की दिशा में यातायात प्रभावित हो गया। घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और जाम को खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक जिस दिशा से आया था, वह दिल्ली नगर निगम में कूड़े के काम में इस्तेमाल हो रहा था।

मृतिका महिला के पति ने बताई पूरी घटना

मीडिया से बात करते हुए मृतका हर देवी के पति श्यामाचरण ने कहा कि हम घर से नागलोई के लिए निकले थे। सड़क पर एक किसी अज्ञात गाड़ी ने हमारी स्कूटी को टक्कर मारी, जिसके बाद हड़बड़ा कर उनकी पत्नी सड़क पर जा गिरी और पीछे से आ रहा डंपर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इसके बाद उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि डंपर चालक अगर गाड़ी रोकना चाहता तो रोक सकता था, लेकिन वह इमरजेंसी ब्रेक नहीं मार पाया। उन्होंने कहा कि मुझे बस हल्की सी चोट आई है ।

यह हादसा रिंग रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार के कारण एक गंभीर समस्या को उजागर करता है। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता जताई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article