लखनऊ

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश कंपकंपा देने वाली ठंड, 31 जिलों में जारी कोहरे का येलो-ऑरेंज अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है और कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। यूपी में ठंड से बचने के लिए रजाई, कंबल और गर्म कपड़े बाहर आ गए हैं। यहां सुबह के समय रास्ते सुनसान नजर आ रहे हैं। कोहरे के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

Image

यूपी में बदले मौसम के मिजाज

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के करीब 31 जिलों में कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां सुबह के समय कई जिले कोहरे की चादर में ढके हुए हैं, जिस कारण सड़कों पर कुछ ही दूर का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा है। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। सड़क यातायात तो सड़क यातायात घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ या कोहरे से प्रभावित अन्य जिलों से गुजरने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। आइए अब जानें कैसा रहेगा अब मौसम का हाल -

यूपी में लुढ़का तापमान

उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान के गिरने के साथ प्रदेश में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं प्रदेश की राजधानी की बात करें को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच लोगों ने यहां रजाई, कंबल और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

यूपी के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, मऊ और बलिया में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 26 नवंबर तक कोहरे का कहर जारी रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा तो दिन के समय मौसम साफ बना रहेगा। शाम में तापमान के और गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल देश में जबरदस्त ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अचानक गिरे तापमान के बाद अब कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article