Weather Today: दिल्लीवासियों को कोल्ड वेव के राहत, साढ़े चार डिग्री बढ़ा तापमान, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी है। लेकिन दिल्ली में शुक्रवार को तापमान में साढ़े चार डिग्री की बढ़ोतरी से लोगों को शीतलहर के राहत मिली है। आने वाले दिनों में फिर शीतलहर का अलर्ट जारी किया जा सकता है।

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिन से शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को दिल्लीवासियों को कोल्ड वेव से राहत मिली, क्योंकि शुक्रवार, 13 दिसंबर को तापमान में साढ़े चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में शहर में शीतलहर का दौर वापस शुरू हो सकता है। शुक्रवार को तापमान में हुए बढ़ोतरी के बाद शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य स्तर पर बने हुए हैं। इससे लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिल सकती है।

Delhi Weather Today

दिल्लीवासियों को कोल्ड वेव के राहत

हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में हुआ इजाफा

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हिमालयी क्षेत्रों से आने वाले गलन भरी हवाओं के कारण दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शुक्रवार को हवा की दिशा में आए बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की बढ़त हुई। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार और गुरुवार की बात करें तो 11 दिसंबर को 4.9 डिग्री सेल्सियस के बाद 12 दिसंबर को तापमान 4.5 डिग्री पहुंच गया था।

End of Feed