Delhi-NCR Ka Mausam 29-Sep-2025: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, 38 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के महीने में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। आसमान से बरस रही आग और तापमान की मार झेल रहे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को राहत मिलने के आसार कम है। आगामी दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मानसून की विदाई के बाद से यहां तापमान बढ़ रहा है और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग पसीने में तरबतर नजर आ रहे हैं। इस बीच आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आमतौर पर नवरात्रि के दौरान मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती थी, लेकिन इस साल मौसम की चाल कुछ अलग ही देखने को मिल रही है। ठंडक को दूर की बात है यहां तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में खिली रहेगी तेज धूप

राजधानी दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। आज शहर में तेज धूप खिली रहेगी और शहर वासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सितंबर के महीने में दिल्ली में भीषण गर्मी हो रही है। आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप में लोग घरों से बाहर जाने से बच रहे हैं। त्वचा जला देने वाली धूप से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा है, इसका अर्थ यह है कि यहां आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed