Delhi-NCR Ka Mausam 22-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में उमस वाली गर्मी से बेहाल लोग, जानें कब होगी राहत की बारिश

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में उमस वाली गर्मी का दौर जारी है। लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। बारिश न होने के कारण यहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन शहर में कहीं-कहीं ही बारिश की फुहार देखने को मिली। बारिश की कमी से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी बढ़ी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, मौसमी गतिविधियों को देखते हुए केवल संभावना है। आइए अब आपको बताएं कब मिलेगी उमस वाली गर्मी से दिल्लीवासियों को राहत।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका अर्थ यह है कि शहर में आज भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन मौसम विभाग ने यहां बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा। तापमान बढ़ने के साथ यहां उमस भी बढ़ने लगी है। बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी और लोगों गर्मी से बेहाल नजर आएंगे।

End of Feed