Delhi-NCR Ka Mausam 14-June-2025: दिल्ली में जला देने वाली गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम, इस दिन होगी मानसून की एंट्री

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश की फुहार होने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-June-2025: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हीटवेव और गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। आसमान से बरस रही आग में एसी और कूलर भी बेअसर हो गए हैं। सुबह हो या शाम, गर्मी से राहत किसी भी समय नहीं मिल रही है। लेकिन अब भीषण गर्मी और हीटवेव की मार झेल रही दिल्ली को राहत मिलने वाली है। क्योंकि दिल्ली का मौसम फिर बदलने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून की दिल्ली में एंट्री की डेट भी बताई है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में जला देने वाली गर्मी से मिलेगी राहत

शुक्रवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने हल्की करवट ली। देर शाम शहर के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि इससे गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ा, लेकिन मौसम में बदलाव की उम्मीद जरूर जाग गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से दिल्ली में मौसम की चाल बदलने वाली है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में अभी भी हीटवेव का अलर्ट जारी है। आइए अब आपको बताएं आज मौसम का हाल-

End of Feed