Delhi-NCR Weather : दिल्ली-NCR में मौसम हो सकता है सुहावना, IMD ने जताया हल्की बारिश का अनुमान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 28, 2023, 08:56 AM IST

Delhi-NCR Weather : फरवरी महीने में ही दिल्ली में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। तापमान ने अभी से जो तेवर दिखाए हैं उससे इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Delhi-NCR Weather : आने वाले दिनों में दिल्ली एवं राष्ट्रूीय राजधानी क्षेत्र में तेज हवा एवं हल्की बूंदाबादी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर दस्तक देने वाला है और इसका असर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बुधवार को तेज हवा और हल्की बूंदाबादी हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और मौसम सुहावना हो सकता है। बता दें कि फरवरी महीने में ही तापमान में औसत से ज्यादा वृद्धि देखी गई है।

delhi heat

दिल्ली में फरवरी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए।

आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं

फरवरी महीने में ही दिल्ली में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। तापमान ने अभी से जो तेवर दिखाए हैं उससे इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान रहा 32.3 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गर्मी महसूस की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 28 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 260 था। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

फरवरी ने तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा

फरवरी में तेजी से बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश के अधिकतर राज्यों में फरवरी का अधिकतम तापमान पिछले रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। मौसम विभाग इस बार भीषण गर्मी का संकेत पहले ही दे चुका है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत ऐसे कई राज्य हैं, जहां तापमान ज्यादा दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बीते दिन महाराष्ट्र के रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया था।

End of Feed