Delhi NCR Weather Forecast: सुबह-शाम जारी गुलाबी ठंड, दिन में धूप से मौसम गर्म, जानें कैसी रहेगी आज मौसम की चाल

Delhi NCR Weather Forecast Today, 3nd March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड का दौर चल रहा है। यहां सुबह-शाम में हल्की ठंड है और दिन में धूप निकल रही है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश से इस महीने की शुरुआत के बाद तापमान में गिरावट हुई। जिसके चलते मार्च में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। यहां सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होती है। वहीं दोपहर में धूप निकलने से गर्माहट रहती है। यह 12 साल में पहली बार है जब लगातार चार दिन तक मार्च में न्यूनतम तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा। हालांकि गुरुवार को दिन में धूप की तपिश में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

Delhi Weather Forecast

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को हवाए 4 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। आज हवाओं की रफ्तार 4-10 किमी प्रति घंटे रह सकती है। आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और धूप भी तेज निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है। यहां 11 मार्च से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। हालांकि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए हुए भी दिखेंगे।

End of Feed