Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज शाम में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में शाम में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में कमी आई। बता दें कि बीते दो दिन से सूरज की तपिश भी बढ़ने लगी थी और रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा था। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 30 से 31 के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 12-14 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Delhi Weather Forecast

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद बदला मौसम

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार का दिन गर्म रहा। हालांकि, शाम में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि आज दिल्ली के आसमान में बादलों का साया रह सकता है। साथ ही हल्की बारिश या बूंदबांदी के आसार बन रहे हैं। हालांकि, इससे तापमान में कोई अंतर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। आज हल्की बारिश के बाद दिल्ली में कल का मौसम फिर से साफ ही रहेगा।

End of Feed