Delhi Rain: दशहरे पर बादलों ने फेरा पानी, दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश: IMD का बड़ा अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बादलों का बरसना जारी है। पिछले एक घंटे से पूरे एनसीआर क्षेत्र में बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे दशहरे मेले की तैयारियां धुलती नजर आ रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दशहरे का मजा किरकिरा कर दिया है। पूरे एनसीआर क्षेत्र में काले बादल छाए हैं। हालांकि, सुबह से शाम 5 बजे तक धूप छांव का खेल जारी था, लेकिन शाम होते-होते बादलों ने बरसान शुरू कर दिया, जिससे गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन तमाम दशहरा मेले की तैयारियों पर पानी फिर गया। अगर, ऐसी ही बारिश होती रही तो रावण पुतला दहन में भारी समस्या आ सकती है। हालांकि, बारिश की बूंदों ने गर्मी से काफी राहत दी है।

Delhi Rain Alert

दिल्ली-एनसीआर में दशहरे में बारिश

मौसम विभाग ने गुरुवार दशहरे के दिन गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बारिश होने से दशहरे मेले में खलल पड़ सकती है। हालांकि, कोई बड़ा मौसम तंत्र एक्टिव नहीं है, लेकिन अगले 2 दिन तक बादलों के बरसने के संकेत हैं। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई। लेकिन, अगले 2 दिन मौसम एक्टिव रह सकता है।

End of Feed