Delhi Pollution: दिल्ली में ग्रैप-3 हटा, पर हवा अब भी जहरीली, इन इलाकों में AQI 400 पार; NCR में भी राहत नहीं

दिल्ली में आज सुबह भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों का एक्यूआई 400 के पार दर्ज हुआ। एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण से लोगों का हाल बुरा है। बुधवार को एक्यूआई में हल्की गिरावट के बाद दिल्ली में ग्रैप-3 हटा दिया गया है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में दिवाली के बाद से ही लोग प्रदूषण का कहर झेल रहे हैं। इस दौरान गंभी से बेहद खराब के बीच AQI दर्ज किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से राजधानी में एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। बुधवार को एक्यूआई में हल्की गिरावट आने के बाद ग्रैप 3 के प्रतिबंध हटा लिए गए। जिसके बाद दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ इलाकों का एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। सुबह के समय स्मॉग की परत भी छाई रही।

delhi aqi (6)

दिल्ली में प्रदूषण का हाल (ANI)

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाके कौन-से हैं?

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर दर्ज हुआ। इस दौरान सबसे प्रदूषित इलाके रोहिणी, विवेक विहार, वजीरपुर और बवाना रहे। जिनकी एयर क्वालिटी 400 के पार दर्ज हुई। इन इलाकों में स्मॉग की परतभी छाई रही। दिल्ली में सबसे कम एक्यूआई मंदिर मार्ग में 243 रिकॉर्ड हुआ। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी में ग्रेप 1 और 2 के प्रतिबंध अभी लागू हैं।

End of Feed