Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में लुढ़का पारा, तेज हवाओं से ठिठुरे लोग, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी सुबह-शाम के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय खिली धूप से ठंड का अहसास कम हो रहा है। लेकिन इस बीच तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए माना जा रहा है कि दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह की शुरुआत ठिठुरन वाली सर्दी, कोहरे और धुंध के साथ हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे धूप निकलेगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा। नवंबर के अंतिम दिनों में खिल रही धूप तीखी नहीं है, लेकिन गुनगुनी गर्माहट का अहसास दे रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन इस बीच दिल्ली के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण पारा लुढ़कने लगा है। तेज हवाओं का कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 8 डिग्री तक पहुंच गया था। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। यहां की हवा जहरीली बनी हुई है।

Delhi Weather.

दिल्ली-एनसीआर में लुढ़का पारा (Photo-PTI)

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है। नवंबर का अंत होते-होते और दिसंबर की शुरुआत के साथ दिल्ली का मौसम फिर एक बार बदलने के लिए तैयार है। पारा लुढ़कने से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में अब कड़ाके की भीषण सर्दी की शुरुआत होगी। शीतलहर भी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया था। आज शहर का न्यूनतम तापमान 10 से 11 और अधिकतम तापमान 29 से 26 के बीच रह सकता है। बता दें कि शाम होते-होते तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। कोहरा भी देखने को मिलेगा।

End of Feed