Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, कंपकंपाती सर्दी में 407 पहुंचा AQI

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है। इस बीच प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में जहरीली धुंध की परत छाई हुई है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सर्दियों की शुरुआत हो गई है, सुबह-शाम के साथ दिन के दौरान भी निवासी गर्म कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं। हालांकि दिन के समय धूप तेज हो रही है, जिससे हल्की गरमाहट महसूस की जा रही है और ठंड से राहत है, लेकिन जैसे ही दिन ढलने लगता है ठंड बढ़ने लगती है। रात के समय लोग कंबल ओढ़ने लगे हैं। तड़के सुबह लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की संख्या में कमी आने लगी है। इस बीच दिल्ली प्रदूषण की भी मार झेल रहा है। शहर का एक्यूआई अब गंभीर श्रेणी में 400 के पार दर्ज किया जा रहा है।

Delhi-NCR Weather and AQI.

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में आज 13 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। लेकिन यहां कंपकंपा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। गर्म कपड़ों में भी हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहेगी। गुनगुनी धूप में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। आज भी शहर में अच्छी धूप खिली रहेगी। इस दौरान तापमान बढ़कर 25 से 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम होते ही फिर एक बार तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। बता दें कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed