Najafgarh Murder: डबल मर्डर केस के चश्मदीद की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का शक

दिल्ली के नजफगढ़ में वॉन्टेड अपराधी और दोहरे हत्याकांड के गवाह नीरज तेहलान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को हत्या की साजिश में गैंगस्टरों की शामिल होने की आशंका है। यह वारदात हाल ही में बवाना में हुई दीपक महाल की हत्या के बाद सामने आई है।

Delhi News: राजधानी के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपनी कार में बैठा हुआ था। हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान नीरज तेहलान के तौर पर हुई है।

crime.

कई मामलों में वॉन्टेड और नजफगढ़ डबल मर्डर के गवाह नीरज तेहलान की हत्या

दिल्ली पुलिस के अनुसार, नीरज तेहलान अपराध के कई मामलों में वॉन्टेड था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह फरवरी 2024 के चर्चित नजफगढ़ दोहरे हत्याकांड का मुख्य गवाह भी था।

End of Feed