Delhi: कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या, चुन्नी-प्रसाद को लेकर हुआ विवाद, लोगों ने पीट-पीटकर ली जान

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने चुन्नी और प्रसाद के लिए एक सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Kalkaji Mandir Sewadaar Murder: दिल्ली के कालकाजी मंदिर से सेवादार की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चुन्नी और प्रसाद को लेकर हुए विवाद पर मंदिर में दर्शन के लिए आए कुछ लोगों ने सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीसीआर कॉल पर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Kalkaji Sewadar Murder

कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

चुन्नी-प्रसाद को लेकर हुआ विवाद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे पीसीआर पर एक कॉल आई, जिसमें कालकाजी मंदिर में हुए झगड़े की सूचना मिली। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसमें उन्हें पता लगा कि आरोपी मंदिर में दर्शन के लिए आया था। दर्शन करने के बाद आरोपियों ने सेवादार से चुन्नी और प्रसाद मांगा, जिसके बाद इनमें बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।

End of Feed