Delhi Murder: प्यार में रोड़ा या थप्पड़ का बदला? दिल्ली की सुष्मिता ने प्रेमी संग किया पति का मर्डर, नींद की गोली और करंट बनें हथियार

दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला सुष्मिता पर आरोप है कि उसने पति करण को नींद की गोलियां दीं और फिर प्रेमी राहुल ने बिजली के झटके से उसकी हत्या कर दी। करण के भाई को अपनी भाभी और उसके प्रेमी के मैसेज मिले, जिससे हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला ने कथित तौर पर पति को नींद की गोली देकर बेहोश किया और करंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद परिवार को मौत की वजह करंट लगना बताया। हालांकि पुलिस की जांच में हत्या की साजिश का खुलासा हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Husband killed wife

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

एक्सटेंशन बोर्ड के तार से लगाया करंट

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार यह घटना 13 जुलाई को सामने आई थी, जब उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को कॉल करके करण देव (36) की मौत की सूचना दी गई। अधिकारी ने बताया कि करण और उसकी पत्नी सुष्मिता का छह साल का एक बेटा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुष्मिता और उसके कथित प्रेमी राहुल देव (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह करण के करीबी रिश्तेदार का बेटा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण ने करवाचौथ के दिन सुष्मिता को थप्पड़ मारा था, जिससे वह भावनात्मक रूप से परेशान हो गई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुष्मिता ने करण को कथित तौर पर नींद की गोलियां दी थीं, जिसके बाद राहुल ने एक्सटेंशन बोर्ड के तार से उसे करंट लगा दिया।

End of Feed