Delhi-Mumbai Expressway: होश में दौड़ाएं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार, बूंदे पड़ते ही आई दरार; बढ़ा एक्सीडेंट का खतरा

Delhi-Mumbai Expressway: भारत के सबसे लंबे और हाईटेक एक्सप्रेसवे के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की पोल खुलने लगी है। रैणी क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क धंस रही है और उस पर गड्ढ़े होने लगे हैं।

Delhi-Mumbai Expressway: देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ाने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि यह हाईटेक मार्ग निर्माण के बाद पहली बारिश में ही रंग दिखाने लगा है। जी, हां रैणी क्षेत्र में बारिश होते ही जगह-जगह सड़क धंसने लगी है। सड़क पर हुए गड्ढ़ों की पैचिंग भी की जा रही है। ऊबड़-खाबड़ हो चुके मार्ग पर तेज वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं और कई लोग चोटिल हो रहे हैं। यह हाईटेक सबसे लंबा एक्सप्रेसवे फिलहाल पूरी तरीके से नहीं खोला गया है। लेकिन, एमपी के 245 किमी हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था। इसके अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी इसे डेढ़ साल पहले आम लोगों के लिए खोला गया था, जो बारिश की बौछारें पड़ते ही जगह-जगह धंसने लगा है। एक्सप्रेसवे पर नाली नुमा गड्ढे़ होने लगे हैं।

End of Feed