Delhi Metro Free Ticket Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर फ्री यात्रा कराएगी दिल्ली मेट्रो, जानें कौन-कैसे उठा सकता है लाभ

Delhi Metro Free Ticket Republic Day in Hindi: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो परेड देखने जाने वाले लोगों को फ्री में यात्रा (Free Travel on Republic Day) कराएगा। इस सुविधा का लाभ सिर्फ वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास परेड की टिकट है।

Delhi Metro Free Ticket in Hindi: गणतंत्र दिवस 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इंडिया गेट पर पिछले कई दिनों से परेड की रिहर्सल जारी है। हर साल इस परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लिहाजा, दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए खास प्लान बनाया है। डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो उन लोगों को फ्री में यात्रा कराएगी, जो परेड देखने जा रहे हैं। हालांकि, यह लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास परेड देखने का 'पास' (टिकट) है। यह सुविधा सुबह चार बजे से लेकर परेड समाप्ति तक मिलेगी। इसके अलावा 26 जनवरी को दिल्ली में मेट्रो की टाइमिंग और शहर की यातायात व्यवस्था कैसी रहेगी। इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Republic Day Parade 2024

गणतंत्र दिवस फ्री मेट्रो यात्रा

दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग(Delhi Metro Timing on Republic Day 2024)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो पुरानी और नई दिल्ली और एनसीआर के शहरों गुड़गांव, फ़रीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में सेवा प्रदान करती है। दिल्ली मेट्रो सुबह 5:00 बजे से रात 11 बजे तक चलती है, अलग-अलग लाइनों और स्टेशनों के अनुसार थोड़ा अंतर होता है।

End of Feed