एजुकेशन

Republic Day History: भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है, जानें क्या है इतिहास

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 26, 2024, 07:41 AM IST

Republic Day History in Hindi: 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ​गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। जानें गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी की ही तारीख क्यों तय हुई।

Image

Republic Day History 2024

Republic Day History in Hindi: 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वर्ष 2024 के मुख्य अतिथि हैं। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। जानें गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी की ही तारीख क्यों तय हुई। भारत में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूलों में देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं। बच्चे दमदार भाषण देते हैं (Republic Day Speech in Hindi), वहीं दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होती है।

भारत का गणतंत्र(India Republic Day History)

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने वर्तमान संसद भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति की शपथ ली थी और इसके बाद पांच मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम में उन्होंने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया था।

कौन हैं इस बार मुख्य अतिथि(Chief Guest on Republic Day)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Chief Guest French President Emmanuel Macron) 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इस बार 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर 90 मिनट का परेड कार्यक्रम आयोजित होगा। इससे पहले 24 जनवरी को होने वाले एट होम कार्यकम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई लोगों के साथ मुलाकात करेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article