Republic Day 2024 Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। आज फुल ड्रेस में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड आयोजित की गई। है। जिसके चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। रिहर्सल परेड को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। कई रास्तों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ मेट्रो गेट भी आज बंद रहेंगे। अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं, तो एडवाइजरी में बताए गए रास्तों से होकर न जाएं।
गणतंत्र दिवस में इन रास्तों पर रहेगी रोक(Republic Day 2024 Traffic Advisory in Hindi)
फुल ड्रेस रिहर्सल परेड विजय चौक से लाल किले तक जाएगी। यह परेड 23 जनवरी को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। जिसके चलते आज सुबह से विजय चौक से इंडिया गेट के बीच ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक लगाई है। इसके अलावा रफी मार्ग जनपद और मानसिंह रोड से भी यातायात बंद किया गया है। परेड खत्म होने तक ये रास्ते बंद रहेंगे, इसके बाद इन्हें खोल दिया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 1 बजे तक परेड रूट के आसपास से गुजरने से बचने की सलाह दी है।
गणतंत्र दिवस पर ये रास्ते खुले रहंगे(Delhi Route Open on Republic Day 2024)
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान आज केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा बाकी सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं जारी रहेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रिंग रोड आश्रम से सराय काले खां का रास्ता खुला रहेगा। इसके अलावा आईपी फ्लाईओवर राजघाट से नॉर्थ और सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने का रास्ता खुला रहेगा। सफदरजंग से सीपी के लिए अरविंदो मार्ग, वंदे मातरम, शंकर रोड, एम्स रिंग रोड, धौला कुआं, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग और पांचूकिया रोड होते हुए आ सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
