दिल्ली

Delhi News: दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन की बदलेगी काया, मार्च तक होगा काम पूरा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। इस स्टेशन को यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा, इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहा कार्य मार्च तक पूरा किया जाएगा।

Image

सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन (फोटो साभार - ट्विटर)

Delhi News: दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन का रंग रूप बदलने वाला है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस स्टेशन को यात्री फेंडली बनाया जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, पुनर्विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। स्टेशन का पुनर्विकास कार्य मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है, इसकी लागत करीब 27 करोड़ रुपये तय की गई है।

स्टेशन पर होंगी ये सुविधाएं

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनिर्विकास किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली का सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन भी आता है। इस योजना की आधारशिला पिछले साल 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। सब्जी मंडी स्टेशन को यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ाई का फुटओवर ब्रिज बनेगा, जिससे यात्री आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जा सके। इसके अलावा 6 स्वचालित सीढ़ियां और 4 लिफ्ट भी प्लेटफार्म पर लगाई जाएंगी। इससे बुजर्गों और दिव्यांगजनों को सुविधा मिलेगी। साथ ही सामान के साथ यात्रियों को उतरने-चढ़ने में आसानी होगी।

स्टेशन के बाहर होगा सौंदर्यीकरण

सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर बेहतर कैफेटेरिया होगा, एक स्टेशन-एक उत्पाद वाले स्टॉल होंगे। बेहतर वेटिंग रूम और शौचालय होंगे। पार्किंग का विकास होगा, साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार होंगे, जिससे यातायात की आवाजाही में परेशानी न हो। इसके अलावा जीपीएमस आधारित प्लेटफॉर्म घड़ी, मोनो रंग के डिस्प्ले बोर्ड, जल बोर्ड और आरक्षित लाउंज भी होंगे। स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त वाफी-फाई की सुविधा भी मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article