Delhi Metro Free Ticket in Hindi: गणतंत्र दिवस 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इंडिया गेट पर पिछले कई दिनों से परेड की रिहर्सल जारी है। हर साल इस परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लिहाजा, दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए खास प्लान बनाया है। डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो उन लोगों को फ्री में यात्रा कराएगी, जो परेड देखने जा रहे हैं। हालांकि, यह लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनके पास परेड देखने का 'पास' (टिकट) है। यह सुविधा सुबह चार बजे से लेकर परेड समाप्ति तक मिलेगी। इसके अलावा 26 जनवरी को दिल्ली में मेट्रो की टाइमिंग और शहर की यातायात व्यवस्था कैसी रहेगी। इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग(Delhi Metro Timing on Republic Day 2024)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो पुरानी और नई दिल्ली और एनसीआर के शहरों गुड़गांव, फ़रीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में सेवा प्रदान करती है। दिल्ली मेट्रो सुबह 5:00 बजे से रात 11 बजे तक चलती है, अलग-अलग लाइनों और स्टेशनों के अनुसार थोड़ा अंतर होता है।
गणतंत्र दिवस परेड की टाइमिंग(Republic Day Parade Timing in Hindi)
26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस की परेड की टाइमिंग सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होकर नेशनल स्टेडियम में समाप्त होगी। 75 वें गणतंत्र दिवस पर परेड की कमान दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। डीएमआरसी के मुताबिक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। 27 जनवरी तक मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ यात्रियों की गहनता से सुरक्षा जांच करेगी।
यहां मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ(Delhi Metro Free Ticket on Republic Day 2024)
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन कई जगहों पर रास्ते बंद रहते हैं। इसलिए आपको अपने घरों से जल्दी निकलना पड़ेगा। परेड़ देखने के लिए आपको किसी भी कीमत पर सुबह 9.30 बजे तक अपनी-अपनी सीट पर पहुंच जाना पड़ेगा। एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक, अगर, आप सही वक्त पर नहीं पहुंचते हैं तो आप परेड मिस कर देंगे। वहीं, 26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जिन लोगों के पास वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट हैं, उन्हें दिल्ली मेट्रो पूरे नेटवर्क में अपने मेट्रो स्टेशनों से फ्री यात्रा कराएगा।
80% गतिविधियां महिलाओं की भागेदारी(Delhi Metro Free Ticket to Women)
इस बार परेड में भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे। इसमें विमानों में 15 महिलाएं होंगी। एनबीटी के अनुसार, इस बार परेड में छठी बार फ्रांस के राष्ट्रपति परेड में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, दूसरी बार फ्रांसीसी दल परेड में हिस्सा ले रहा है। महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक है कर्तव्य पथ पर परेड में 80% गतिविधियां महिलाएं करेंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
