मैजेंटा लाइन के यात्रियों के लिए खुशखबरी, खुलने जा रहा Delhi Metro फेज-4 का इतना हिस्सा; 65 KM रूट पर होंगे इतने स्टेशन

Delhi Metro के फेज-4 के 3 किलोमीटर हिस्से पर अगस्त महीने तक मेट्रो ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। इसके कुल 65 किलोमीटर की लंबाई में 42 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए नए रूटों पर तेजी से काम कर रही है। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के खाते में एक और खुशखबरी आने वाली है। जानकारी के मुताबिक, मेट्रो फेज-4 के 3 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य अगस्त महीने तक पूरा कर लिया जाएगा और इस रूट पर अगस्त माह से ही नई मेट्रो ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। इस तीन किलोमीटर खंड के हिस्से में 2 स्टेशन होंगे। फिलहाल, इस रूट पर सिविल वर्क कंप्लीट है। जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (एमओसी) प्राप्त करने के साथ मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर की ओर से सुरक्षा जांच के लिए आवेदन किया जाएगा।

Delhi Metro Phase-4 Route

दिल्ली मेट्रो फेज-4

सुरक्षा जांच के बाद खुलेगा मेट्रो रूट

हिंदुस्तान में छपी खबर के हवाले से दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक, मेट्रो फेज के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर की कुल लंबाई 28.9 किलोमीटर है। इसके एक खंड जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन को सबसे पहले खोलने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। उधर, रूट पर सुरक्षा जांच के बाद अनुमति मिलते ही इसे परिचालन के लिए खोल दिया जाएगा।

End of Feed